Romantic True Love Story - Shayar Keh Kar Badnaam Na Kar

Romantic True Love Story – Shayar Keh Kar Badnaam Na Kar

हेलो फ्रेंड्स, मेरा नाम रमेश है और आज मै आपको अपने दोस्त राजेश की कहानी सुनाऊँगा। दोस्तों राजेश एक सीधा-साधा इंसान था। उसने आज तक किसी लड़की की तरफ आँख उठाकर भी नहीं देखा था। एक दिन उसकी ज़िन्दगी में एक बहुत ही सुंदर लड़की आयी। उस लड़की का नाम था मोनिका। मोनिका बहुत ही चलाक लड़की थी। राजेश को फ़साने से पहले वो कई लड़को को फसा चुकी थी। मैंने बहुत कोशिश की अपने दोस्त राजेश को बचने की मगर वो कुछ सुनने को तैयार नहीं था।

दोस्तों, ये बात है उन दिनों की जब मैं और मेरा दोस्त राजेश दोनों पहली बार कॉलेज गए थे। हमारी बिलकुल सामने वाली सीट पर मोनिका आ कर बैठ गयी। उसके साथ उसकी साहेकियाँ भी थी। मोनिका ने राजेश को बुलाया। पहले तो राजेश ने कोई जवाब नहीं दिया फिर मेरे ही कहने पर उसने उस लड़की को जवाब दिया। धीरे-धीरे राजेश मोनिका से रोज़ मिलने लगा और उन दोनों की दोस्ती गहरी हो गयी। जब दोस्ती गहरी हुई तो वो प्यार में कब बदल गयी। इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था।

जब राजेश उसे दिल और जान से चाहने लगा तो मोनिका ने अपने असली रंग दिखने शुरू कर दिए। वो हर रोज़ कोई न कोई बहाना ढूंढ़ती राजेश को तंग करने का। जब राजेश पूरी तरह से टूट चूका था और मोनिका की ख़ुशी के लिए अपने घर मोनिका और अपनी शादी की बात करने के बारे में अपना पूरा मन बना बैठा था तो मोनिका ने राजेश को बुरा भला कह कर किसी और के पास चली गयी। बाद में हमें पता चला के ऐसा उसने पहली बार नहीं किया। वो कई बार लोगो को अपने प्यार में फसा चुकी है और तो और उन्हें धोखा भी दे चुकी है। ये सब जानने के बाद राजेश को बड़ा दुःख हुआ और वो बहुत ज्यादा रोया। दोस्तों इस तरह राजेश अकेला पढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *