sabse kamjor kaun – hindi story

जब मैं छोटा था तब मेरे बचपन में किसी ने एक प्रश्न पुछा था कि बताओ दुनिया में सबसे कमजोर कौन है पर उस समय मेरे पास इस का उतर नहीं था तब शायद मैं कभी सोचता कि चिटीं सबसे कमजो़र है। कभी मैं सोचता की शायद चुहा सबसे कमजोर है। तब से आज तक मैं इस प्रश्न का उतर ना मिला। कल की ही बात है। मुझे इस प्रश्न का उतर मिला तब काफी देर हो चुकी थी।और मन में पछतावा भी था। कि मैं ही दुनिया में सबसे कमजोर हूँ।कल ऐसा हुआ रास्ते में कुछ लड़के एक लड़के को बड़ी बहरहमी से मार रहे थे।उनके पास हाकी,बेसबाल थे।और रास्ते में उसकी मदद के लिऐ कोई भी नहीं था। फिर क्या हुआ मैं उधर से जा रहा था अपनी Bike पर ।मैंने उन्हें उस लड़के को मारते हुऐ देखा। पर मैं भी अकेला था। वह लड़का मुझे देख कर जोर-जोर से मदद के लिए पुकारने लगा।पर शायद मैं उन मारने वाले लड़कों से डर गया था। इस कारण मैं वहां नहीं रूक पाया। पर वापिस आते-आते मेरा मन पछतावे से भर गया। फिर मुझे बचपन के प्रश्न का उतर मिल गया कि जो किसी नि॔बल की जान ना बचा पाए वो ही सबसे कमजोर होता है। मैं आज अपना Confession यहां पर इसलिऐ लिख रहा हूँ। शायद इससे परेरीत होकर किसी नि॔बल को बचा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *