अकेलेपन का शिकार | hind story |

आज कल इस महंगाई के जीवन में लोग पैसो के पीछे भागते है और अपने परिवार को टाइम नहीं दे पाते | जिसने कारण उनके बच्चे अकेलेपन का शिकार हो जाते है और कुछ गलत संगत में पड़ जाते है परिणाम परिवार को भुगतना पड़ता है |
मेरे सामने घर में एक परिवार फ्लैट में रहता है | उस घर में एक छोटी लड़की उस लड़की की बहन उसकी माँ और पिता जी रहते है | उस लड़की की माँ और पिता दोनों काम करते है | बड़ी लड़की कॉलेज जाती है | और छोटी लड़की स्कूल जाती है | छोटी लड़की रोज 8 बजे स्कूल चले जाती और 2 बजे घर आती उसके माँ और पिता 10 बजे जाते और शाम 6 बजे घर आते | बड़ी लड़की का कोई टाइम नहीं कभी वो 9 बजे जाती तो कभी 10 बजे और आने का भी ऐसा ही था कभी 5 बजे कभी 3 बजे कभी 12 बजे |


उनकी बड़ी लड़की अक्सर फ़ोन पर ही बात करती रहती | कुछ दिनों से वो लड़की सुबह जाती लेकिन जब घर के सब चले जाते तो वो वापिस आ जाती | वो अक्सर एक लड़के के साथ घर तक आती थी | और वो लड़का उसे घर के बाहर छोड़ कर चला जाता | एक दिन उसकी माँ घर पर थी लड़की को नहीं पता था की उसकी माँ घर पर है और वो लड़का उसे छोड़ने आया | उसकी माँ ने उसे पूछा की ये लड़का कौन है लड़की ने फ्रेंड बताया | उसके जल्दी घर आने का कारण पूछा तो लड़की जोर जोर से बात करने लगी | और कमरे में चले गयी | उनकी छोटी लड़की स्कूल से आने के बाद अक्सर बाहर बालकिनी में खेलती रहती |उसकी माँ बहुत परेशान हो गयी कही उसकी बड़ी बेटी किसी गलत काम में तो नहीं फ़स गयी | जब उसकी माँ ने पूछा की फ़ोन पर किस्से बाते कर रही हो तो लड़की ने सहेली का फ़ोन कह कर काट दिया |


अगले दिन उसके घर पुलिस आ गयी उसके माता पिता डर गए की सुबह सुबह पुलिस यहाँ क्यों आई है | पुलिस ने उनसे उनकी लड़की के बारे में पूछा |लड़की बाहर आ गयी उन्होंने एक लड़के की तस्वीर दिखाई और पूछा की तुम इसे जानती हो | लड़की ने कहा जी हाँ |
ये मेरे साथ मेरे कॉलेज में पड़ता है | पुलिस ने उस लड़के का घर का पता और फ़ोन माँगा | लड़की ने पुलिस को दे दिया | लड़की के घर वालो ने पूछा की आप इस लड़के का मेरी बेटी से क्यों पूछ रहे है | तो पुलिस ने बताया की अक्सर आपकी बेटी इसी के साथ होती है | ऐसा हमे बताया गया |


ये लड़का एक स्मगलर है जो लड़कियों को फसा कर उन्हें किसी और जगह भेज देता है | लेकिन पुलिस को उसकी सचाई का पता चल गया तभी हमे पता चला की अपनी बेटी उसके साथ अक्सर आया जाया करती थी | अभी लड़का फरार है | पुलिस उसे ढूंढ रही है |
उस लड़की ने बताया की कल से वो मेरा फ़ोन भी नहीं उठा रहा | आज उसका फ़ोन बंद है |
उसकी माँ ने अपनी बेटी को समझाइये की अगर तुम कोई गलती कर देती तो आज तुम कही और होती | आज हम बहुत बड़ी मुसीबत ने पड़ने से बचे है | इसलिए दोस्तों कभी भी किसी से बिना उसकी पहचान के कोई रिश्ता न बनायो तकि बाद में आपको पछताना न पड़े |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *