आज मैं भी होती सबके साथ अगर समझ पाते मेरी बात | hindi story

एक लड़की किसी कंपनी में काम करती थी वहां लोगो का आना जाना लगा रहता था उस लड़की की काफी जान पहचान बढ़ गयी थी | लड़की सबके साथ बहुत अच्छे से पेश आती थी |
लेकिन कुछ समय बाद
जब लड़की का घर पर जाने का समय होता तो ऑफिस के बाहर कुछ लड़के खड़े होने लगे | और उसके पीछे लग जाते थे |
लेकिन लड़की घबराई नहीं क्यू की वो जानती थी की ये लड़के मार्किट के सामने कुछ नहीं करेंगे |
इसलिए वो लड़को की परवाह नहीं करती थी | एक दिन कुछ 12 साल का लड़का आया उसने कहा दीदी आप फेसबुक चलाते हो | मैंने कहा ” हाँ “
तो उसने मेरा नाम जानना चाहा लेकिन लड़की को थोड़ा शक हुआ और उसने उसे गलत नाम बता दिया | अगले दिन वो लड़का फिर आया और उसने कहा की दीदी आपने गलत नाम बताया था | लड़की ने पूछा तुम मेरे नाम का क्या करोगे लड़के ने बताया ” जो लड़के रात को अपने ऑफिस के बाहर खड़े होते है उन्होंने मुझे आपका नाम पूछने के लिए कहा है | लड़की तो पहले ही समझ गयी थी और अब उसे पका यकीन हो गया की ये लड़के अच्छे है |
दो दिन बाद लड़की की फेसबुक पर मैसेज आने लगे | उसने पूछा के कौन हो आप तो उन्होंने ने कहा आपका चाहने वाला |
और फिर उसे unknown नंबर पर फोन आने लगा | उसने उठाया और पूछा “हेलो कौन ” तो उसने भी वही शब्द बोला आपका चाहने वाला |
लड़की घबरा गयी के मेरा नंबर कैसे पता चला और मेरा फेसबुक अकाउंट भी |
अगले दिन लड़की के किसी रिश्तेदार ने फ़ोन किया जिसके पास लड़की का नंबर नहीं था | लड़की ने पूछा आपको मेरा नंबर कहाँ से मिला | उन्होंने बताया के तुम्हारे फेसबुक पर लिख है मोबाइल नंबर | तब मुझे याद आया के मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट नहीं रखा और नंबर भी hide नहीं किया | लड़की ने उसी समय अपना अकाउंट प्राइवेट किया और नंबर भी हटा दिया | लेकिन बहुत देर हो चुकी थी | मेरे पहन पर बहुत सारे बिना जान पहचान वाले फ़ोन आने लगे | डर के कारण लड़की अपना फ़ोन साइलेंट रखती | और कई बार वो अपने घर का नंबर न उठा पाती और डांट खानी पड़ती | एक बार फ़ोन की घटी बजने लगी और लड़की की माँ ने फ़ोन उठाया | और जब उन्होंने लड़के की आवाज सुनी और उसके अभद्र शब्द सुने तो उन्होंने लड़की से पूछा की ये किसका नंबर है | लड़की ने अपनी माँ से सारी बात बताई | लड़की की माँ पुराने विचारो वाली थी जब उन्होंने ये सब सुना तो लड़की का काम पर जाना बंद कर दिया | और रोज उसे बाते सुनाने लगी | उसका कही भी आना जाना बंद कर दिया | लड़की ने अपनी माँ को समझाया के मैंने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है आप मुझे इस तरह से क्यू सुनाती है लेकिन माँ ने न माना और उसका रिश्ता तय कर दिया | लड़की अभी शादी नहीं करना चाहती थी | लड़की के सारे सपने पल में बिखर गए | ये सब लड़की सह न कर पायी और खुद को मौत के हवाले कर दिया |
अब आप बताया के गलती किसकी थी ?
लड़की की
लड़को की
माँ की
या मोबाइल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *