धोखे का शिकार | Hindi Cheat Stories |

मेरा नाम नंदनी है | मैं पंजाब की रहने वाली हूँ | मेरा एक दोस्त है जिसका नाम बिनु है वो मेरे साथ ही कॉलेज में पड़ता था | वो बहुत ही अच्छा इंसान था | मेरे घर में सब उसे जानते थे की हम बहुत अच्छे दोस्त है बिनु अक्सर मेरे घर आया जाया करता था | एक दिन मैं रस्ते में बिनु से बात कर रही थी | मेरी बुआ जी ने मुझे बिनु के साथ देखा | उन्होंने घर पर आ कर मेरी माँ और पिता जी को बहुत सुनाया | की इस तरह क्वारी लड़की का किसी लड़के के साथ बात करना अच्छी बात नहीं है | लोग बाते करेंगे कोई शादी के लिए भी राजी न होगा फिर | मेरे पिता जी ने बुआ जी को बहुत समझाया की वो लड़का ऐसा नहीं है हम उस से मिल चुके है | लेकिन मेरी बुआ जी ने बहुत गलत बाटे बोल कर मेरे पिता जी के दिमाग को घुमा दिया | यही नहीं बुआ जी उस दिन किसी लड़के का रिश्ता ले कर आई थी जो की विदेश में रहता था |


बुआ जी ने मेरी शादी की बात की पिता जी से और लड़की की इज्जत के सवाल के पीछे मेरी शादी उस विदेशी लड़के के साथ करने लगे | इस पर बिनु ने भी समझाया की विदेश बहुत चालक होते है दो दो शादिया कर के ज़िंदगी खराब कर देते है | लेकिन किसी ने उसकी भी नहीं सुनी | और कुछ समय बाद मेरी शादी उस विदेश के लड़के के साथ हो गयी | शादी के कुछ दिनों के बाद वो विदेश चला गया ये कह कर की वो उसे जल्दी वहा बुला लेगा | उसके चले जाने के 1 महीने तक उसका फ़ोन आता था लेकिन बाद में उसका फ़ोन आना बंद हो गया | हमने बुआ जी से कहा की उनके साथ बात करवाए | लेकिन बुआ जी रोने लगी | पिता जी ने पूछा क्या हुआ तो बुआ ने बताया की वो लोग धोकेबाज निकले वो सब यहाँ से चले गए बिना कुछ किसी को बताये | मेरे पिता जी की ये बात सुन कर तबियत खराब हो गयी की अब वो क्या करेंगे |


लेकिन मैंने हिम्मत न हारी मैंने बिनु से कह कर विदेश जाने की तैयारी की | बिनु मुझे अकेले नहीं भेजना चाहता था लेकिन मैंने उसे इस समस्या से दूर रखा और अकेले जाने का फैसला किया | जब मैं विदेश पहुंची तो मेरे पास एक उसकी तस्वीर और घर का पता था | मैं उस पते पर गयी लेकिन वो गलत जगह थी मैं और परेशान हो गयी की मैं अकेले इस जगह पर उसे कैसे ढूंढूगी तभी एक पंजाब का आदमी मिला उन्होंने मुझे परेशान देखा | मैंने उन्हें सारी बात बताई |


वो मुझे पुलिस के पास ले गए और फिर पुलिस भी हमारी मदद करने लगी | एक दिन मैं रस्ते पर चल रही थी की मैंने उसे एक बिल्डिंग पर काम करते देखा | उसने जैसे मुझे देखा वो भाग गया मैंने उसका पीछा किया | एक आदमी ने उस लड़के को पकड़ लिया और उससे पूछने लगा की क्यों भाग रहे हो लेकिन वो उनसे बच कर भाग कर एक घर में चला गए | उस घर में एक औरत बहार आई मैंने उससे कहा की वो मेरा पति है मेरी पंजाब में शादी हुई है | लेकिन वो औरत कहने लगी की वो मेरे पति है | मैं समझ गयी की मेरे साथ धोका हुआ है उस औरत का एक छोटा लड़का भी था | मैंने अपनी पुलिस कंप्लेंट वापिस ले ली और घर वापिस चले गयी | घर जा कर मैंने सब को सारी बात बता दी | और तब बिनु ने कहा की वो मुझ से प्यार करता है उसने मेरे पिता से मेरी शादी की बात की इस बार बुआ जी भी कुछ न बोली | और सब राज़ी हो गए | और मेरी शादी बिनु से हो गयी |


दोस्तों अगर आप भी किसी विदेश में शादी करते है तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले ले ताकि मेरी तरह आप भी अपनी ज़िंदगी को धोखा न दे सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *