लड़की की मर्जी के बिना किया रिश्ता गलत है या सही | real story | marriage story |

मेरी मासी की लड़की जिसका नाम प्रिया (बदला हुआ नाम ) है | जिसने अभी 12 वीं कक्षा पास की है | वो किसी लड़के से प्यार करती है | और वो लड़का भी उससे बहुत प्यार करता है | लेकिन इस बंद माहौल में वो न तो बाहर जा पाती और न ही लड़के से मिल पाती | लड़की ने अपनी माँ से शादी की बात की और उसने अपनी माँ को सब बता दिया | उसकी माँ ने अपनी बेटी की ख़ुशी के लिए लड़के वालो से बात करने को राज़ी हो गयी |

लेकिन वो पहले उन दोनों की जन्म पत्रिया मिलवाना चाहती थी | उन्होंने पंडित से दोनों की जन्म कुंडलिया मिलवाई | लेकिन उनकी कुंडली में दोष पाइया गया | जिसके कारण लड़की की माँ ने मना कर दिया शादी के लिए | लड़का प्रिया से ही शादी करना चाहता है | और वो उनके घर वालो को डराने लगा की अगर अपने मेरी शादी न की तो मैं कुछ कर लूंगा | प्रिया की शादी किसी और से करने नहीं दूंगा |

उसकी माँ ने डर कर उसके पिता को फ़ोन किया जो की एक सरकारी ऑफिसर है | उसकी माँ ने सारी बात बता दी | उसके पिता जी को याद आया की उनके डिपाटमेंट में एक अफसर के बेटे का रिश्ता टूट गया है क्यो की जिस लड़की से उसकी शादी थी वो भाग गयी थी और 29 को उसकी शादी है | उसके पिता ने उस अफसर से बात की और अपनी बेटी का रिश्ता बिना लड़की के पूछे तय कर दिया और उसकी शादी का भी कह दिया | आज प्रिया की bangle ceremony है | उसका चेहरा उतरा हुआ है |

क्या उसके घर वालो ने ये सही किया | अब प्रिया को किसी और से शादी कर लेनी चाहिए |बिना उसकी मर्जी के रिश्ता क्र देना क्या वो ये रिश्ता निभा पायेगी |अगर आप उसकी जगह होते तो क्या करते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *