Love marriage | in hindi |

मेरा नाम किरण है | मैंने M. sc की है | पढ़ाई करते करते मुझे एक लड़के से प्यार हो गया | वो लड़का देखने में बहुत सुन्दर था | और बहुत आकर्षित भी | उसका नाम हेरी है कॉलेज की सभी लड़किया उससे बहुत तमीज़ से पेश आती थी और प्यार से बात करती थी | मैं बहुत सादे कपड़े पहनती थी | और उसे मेरी सादगी बहुत अच्छी लगी | वो अक्सर मुझे दूर बैठ कर देखता था | और मैं नज़रे चुरा कर चले जाती थी |


एक दिन मेरे घर एक लड़के का रिश्ता आया | मेरी माता ने वो रिश्ता कर लिया और जब मैं कॉलेज से आई तो उन्होंने मुझे बताया की तुम्हारा रिश्ता तय हो गया है | मैंने अपनी माँ से कहा की अपने मुझे बिना पूछे रिश्ता कर दिया | माँ ने कहा तू फोटो देख ले अगर नहीं होगा लड़का अच्छा तो हम मनाह क्र देंगे | जब मैंने फोटो देखी तो मैं हैरान क्योकि वो फोटो कॉलेज के उसी लड़के की थी जो अक्सर मुझे देखता था और मैं भी उसे प्यार करती थी | लेकिन न तो कभी उसने कहा कुछ और न मैंने | मैं इस रिश्ते के लिए राज़ी हो गयी |
कुछ समय बाद लड़के के पिता और चाचा में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गयी और वो अलग अलग हो गए | जिस आदमी ने ये रिश्ता करवाया था वो उसकी चाची का भाई था जिसके कारण उन्होंने ये रिश्ता तोड़ कर अपने लड़के के साथ करने को कहा | मैंने इसे भगवान की मर्जी समझ कर कुछ न कहा और शादी करने को मान गयी |

जिस दिन हमारी शादी थी उस दिन हेरी कही जा रहा था रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया और वो हॉस्पिटल पहुंच गया | किसी ने चाचा के लड़के को बताया जिसकी मेरे साथ शादी थी | वो बिना कुछ सोचे हेरी के पास चला गया | हेरी ने बताया की जिस लड़की से तेरी शादी होने जा रही है | मैं उससे प्यार करता हु | ये सुन कर उसने शादी करने से मना कर दिया और मेरी शादी हेरी से करने को कहा | दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए | और आज हम दोनों साथ है | और खुश है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *