Mera Pyaar Abhi Bhi Zinda Hai..

Mera Pyaar Abhi Bhi Zinda Hai..

हेलो फ्रेंड्स, हम सभी को अपनी ज़िन्दगी में सिर्फ एक ही बार सच्चा प्यार होता है। कई बार वो प्यार दो तरफ़ा होता है और कई बार एक तरफ़ा प्यार। दोस्तों, मुझे भी मेरी ज़िन्दगी में प्यार हुआ था और वो मेरा सच्चा प्यार था। मगर अफ़सोस की बात तो ये है की वो प्यार एक तरफ़ा था। प्यार सिर्फ मुझे ही था और मई पागलों की तरह उससे चाहता था। लेकिन उसकी भी कोई गलती नहीं थी। ये ज़रूरी तो नहीं है के जिसे हम चाहे वो हमें भी चाहता हो। मुझे साचा प्यार हुआ मेरे स्कूल के दिनों में। मै बहुत ही सीधा-साधा शरीफ इंसान था। आज तक मैंने किसी लड़की को भी उस नज़र से नहीं देखा।

फ्रेंड्स, मै दसवीं कक्षा में पढता था। उस समय मेरे अंदर एक अलग सी फीलिंग आयी और वो फीलिंग बिलकुल अलग थी। मैंने अपनी पूरी ज़िन्दगी में ऐसा किसी के लिए भी फील नहीं किया था। वो मेरा पहला और सच्चा प्यार था।वो मेरे साथ स्कूल में पड़ती थी और वो बहुत ही सुन्दर और इंटेलेगेंट थी। सारे टीचर्स उसकी तारीफ़ किया करते थे। पता नहीं एक दिन मुझे क्या हुआ। उस दिन के बाद मई उसकी तरफ खींचता चला गया। वो बहुत ही मासूम थी। मई आज तक अपनी बात उसे नहीं नाता पाया। मई बताना चाहता था मगर डरता था के अगर उसने मन कर दिया तो क्या होगा। मई उससे देख कर ही खुश हो जाता था। वो ंभी नाकि लड़कियों से बिलकुल अलग थी। हर एक के साथ प्यार से बात किया करती थी।

मुझे उसकी बहार की ख़ूबसूरती से ज़्यादा अंदर की खूबसूरती से प्यार था। जब भी मै उसको देखता तो उसकी तरफ खींचता चला जाता। वो एक हसीन, सबसे अलग दिखने वाली लड़की थी। मई उसको बताना चाहता था मगर हर समय रुक जाता। एक दिन स्कूल के बहार मैंने उसे एक ;लड़के से मिलते देखा। वो लड़का भी बहुत अच्छा दिख रहा था। मुझे लगा शायद वो उसका भाई होगा मगर बाद में मेरे एक दोस्त ने बताया के वो स्का भाई नहीं है। वो लड़की उससे प्यार करती है। उस दिन मेरा दिल टूट कर बिखर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *