my true love story in hindi

मेरी true love story in hindi मे कुछ नया तो नही है मेरी love story कब शुरू हुई कि पता ही न चला। मैने computer मे B.tech की थी। हर तरफ नौकरी की तलाश की पर कही भी नौकरी न मिली फिर मैने Chandigarh मे एक call center मे नौकरी कर ली। जो लोग call center मे काम कर चुके है उनको तो call center का माहौल पता ही होगा। पर मेरे लिए यह सब कुछ नया नया लगता था मै शुरू से ही boys school मे पढा था इसलिए लडकियो से बात करने मे भी दिक्कत होती थी। हमारी company मे Riya (बदला हुआ नाम) account section मे job करती थी। वैसे तो हमारा आपस मे मेल बहुत ही कम होता था पर आप को तो पता ही है जब प्यार होना हो तो उसे कौन रोक सकता है। रीया देखने मे बहुत भोली लगती थी ( पर असल मे….) मुझे पहली नजर मे ही उससे प्यार हो गया था। मै उससे बात करना चाहता था पर कभी हिम्मत ही न हुई। महीने के बाद जब मैने अपनी salary लेने के लिए वहा जाना था तब मेरी statement मे कुछ गलती थी उसके साथ एक लडकी बै़ठती थी उसने मुझे कहा आप की statement मे कुछ मिल नही रहा आज शाम तक हम अपने record से दोबारा tally कर आप को कल तक बता देगे मैने कहा ठीक है। तब रीया बोली ऐसा करो आप अपना phone number लिखवा दो मै आपको call कर के बता दुगी। मैने भी उसे अपना number बता दिया। उस दिन Friday था शाम को मैने अपने शहर वापिस जाना था। शाम के करीब 6 बजे थे तब मुझे एक call आई bus मे काफी शोर था आवाज आसानी से सुन नही पा रहा था उधर से लडकी की आवाज आई क्या आप प्रेम(बदला हुआ नाम) बोल रहे हो मैने कहा जी हा। उधर सो आवाज आई मै रीया बोल रही हुँ। उसका सिफँ इतना ही कहना था मेरे सारे शरीर मे जैसे बिजली का करंट लग गया हो मैने कहा रीया जी बोलिेए। तब वो बोली आप की salary वाली problem ठीक हो चुकी है। Monday तक आपकी salary आप के account मे आ जाएगी। मैने कहा ठीक है। पर मेने पास कोई और बात करने को न थी क्योकि मेरे लिए यह सब पहली बार हो रहा था लगभग तीन मिंट तक हम दोनो चुप रहे। शोर के कारण शायद कुछ अच्छी तरह सुनायी नही दे रहा था। फिर उधर से आवाद आई OK मै रखती हुँ। मै कुछ बोल न पाया उसने फोन काट दिया मै मन मे अपने आप को बहुत कोस रहा था भगवान ने एक मौका दिया था पर मै उस मौके का फायदा नही उठा पाया। फिर लगभग 10 मिंट बाद कोल आई पर मै उठा नही पाया यह उसी का number था मैने तुरंत back call की तब शोर बहुत ज्यादा हो गया था बस मे मै अब मौका खोना नही चाहता था। तब मैने driver से कहा please बस रोक दो मुझे उतरना है। driver ने कहा यह highway है। दुर दुर तक फिर कुछ नही मिलेगा मैने फिर request की तब driver ने बस रोक दी मै नीचे उतर गया। riya ने भी phone hold किया हुआ था। मैने कहा अब बताइए। फिर जो हमारी वारतालाप हुई वो इस प्रकार है।
रीया:- बस आप को inform करना था कि आप की salary Monday तक अापके account मे आ जाएगी।

मै:- यह तो मुझे पता गया था। फिर आप की दोबारा call आई थी जो मै receive नही कर पाया। मैने सोचा शायद आप कुछ कहना चाहती होगी।

रीया:- नही बस इतना ही था।
(फिर हम दोनो तीन मिंट तक चुप हो गए।)

मै:- क्या मै phone रखू।

रीया:- आप का station आ गया है या आप सिफँ बात करने के लिए bus से उतर गए थे।

मै:- जी बस थोडा सा चलुगा तो आगे दा कर बस मिल जाएगी।

रीया:- sorry आप को मैने रास्ते मे तंग किया।

मै:- नही मै तंग नही हुआ। आप बात कर सकते है।

रीया:- नही बस मैने यह message देना था।

मै:- मुझे लगा शायद आप कुछ बात कहना चाहती है।
(मै चाहता था कि वो कुछ बोले तो मै आगे बोलु शायद मै लडकियो के बारे मे कुछ नही जानता था)

रीया:- नही बस thanks.
( फिर हम दोनो लगभग 10 मिंट तक कुछ नही बोले।

रीया:- क्या आप अभी भी फोन पर है।

मै:- हा हा जी कहिए।

रीया:- मैने कहा बस इतना ही कहना था अब आप फोन रखिए।

मै:- जी फोन आप ने किया था अब आप बात करना नही चाहते तो फोन काट दे।

रीया:- ध्यान से देखो आप ने काँल की थी।
( मुझे याद ही नही था कि मैने Back call की थी मैने बडी हिम्मत की और कहा।

मै:- पर मै आप से कुछ कहना चाहता हुँ।

रीया:- जी कहिए।

मै:- शायद जो मै कहु आप को पसंद न आए।

रीया:- जी बोलिए।

मै:- सच मे कह दु।

रीया:- हां।

मै:- मेरा कभी कभी दिल करता है कि आप से बात किया करू।

रीया:- कभी कभी

मै:- मेरा मतलब है हर वक्त।

रीया:- तो फिर बोलो आप क्या कहना चाहते हो।

मै:- मैने सच मे कभी किसी लडकी से इस तरह नही कहा इसलिए समझ नही आ रहा था क्या कहु।इससे पहले मै कुछ और कह पाता मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई। मै बार बार switch आन कर के देखने लगा शायद यह चल पडे पर एक बार बैटरी खत्म हो जाए तो अपने आप charge नही हो सकती। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था रास्ते मे मुझे कम से कम 10 किलोमिटर तक चलना पडा फिर जा कर मुझे दोबारा बस मिली। मेरा तो सिफँ उससे बात करने को दिल कर रहा था मुझे नही पता मुझे वो हर जगह क्यो दिखाई दे रही थी। conductor ने मुझे टिकट लेने को कहा मैने अपने purse से 100 का नोट निकाला और नोट जेब मे रख लिया
और purse उसे पकडा दिया conductor बोला भाई साहिब क्या कोई परेशानी है मैने कहा नही क्या हुआ उसने मेरा purse वापिस कर दिया फिर मै बहुत शरमिंदा हुआ बस हमारे शहर आ कर रूक गई। शायद वह उसका last stoppage था पर मुझे कुछ न पता लगा मै बस मे ही बैठा रहा सारे उतर गए कुछ देर बाद driver ने मुझसे कहा भईया अगर कुछ परेशानी है तो मै आपको घर छोड दु मैने कहा जी नही। मै फिर बहुत ज्यादा शरमिंदा हुआ। मै नीचे उतर गया और घर की तरफ चलने लग पडा उसकी यादो मै कैसे घर आ गया मुझे पता ही न चला घर का दरवाजा खुला था फिर भी मै door bell बजा रहा था अंदर से मेरे पापा आए तो उन्होने कहा क्या बात है आज अंदर आने का मन नही कर रहा। पता नही उस दिन क्या हो रहा था कुछ पता ही नही चल रहा था मै अंदर आते ही अपने कमरे मे गया फिर फटाफट charger से phone को लगया phone on होते ही कम से कम 10 call alert के message थे। मैने customer care से यह पुछा कि यह call alert किस नम्बर से आए थे उन्होने एक message पर कुछ type कर send करने को कहा। मैने भी वैसा ही किया फिर पता चला की यह तो सारे नम्बर उसके ही थे। मुझे समझ नही आ रहा था कि मै उसे call करू या नही। पर फिर भी मैने बहुत हिम्मत की और call की पर उसने phone काट दिया फिर रात को मै सो नही पा रहा था कि रात को दो बजे मेरे phone की घंटी बजी मैने फटाफट phone उठाया उधर रीया थी।
रीया:- मेरे phone मे balance कम है क्या आप मुझे phone करोगे।

मै:- जी जी बिलकुल।
( फिर मैने फटाफट उसे फोन किया)

रीया:- अब बताओ कि तुमने फोन क्यो काट दिया था।

मै:- कुछ ऐसी बात नही थी बस battery law हो गई थी
( मै यहा पर आप लोगो को बहुत secret बात बताता हुँ कभी भी अपनी girlfriend या किसी लडकी से सच न कहना यह बहुत महंगा पडता है। मुझे भी पता उसने मेरा नाम low battery डाल दिया है जो अब ङी चल रहा है।

रीया:- अब बोलो Mr low battery आप कुछ कहना चाहते थे।

मै:- हा रीया सच मे मै कुछ कहना चाहता हुँ।

रीया:- फिर बोलो।
मै:- रात के 2 बजे हम बात कर रहे है अब भी कुछ सुनना चाहती हो।

रीया:- हा।

मै:- रीया मै तुम्हारा दोस्त बनना चाहता हुँ। मुझे नही पता एक लडकी से कैसे बात करनी चाहिए पर मै सचे दिल से कह रहा हुं। कि क्या तुम मेरी दोस्त बनोगी।
(उधर से कुछ आवाज नही आई)।

मै:- रीया तुम फोन पर हो।
( उधर से फिर कोई आवाज नही आई)

मै:- रीया क्या तुम फोन पर हो।

रीया:- हा।

मै:- तो क्या मै समझु।
रीया:- जो आप का दिल कहता है वो समझ लो।

मै:- please रीया मुह से बोल दो।

रीया:- नही।

मै:- सच मे

रीया:- हा।

मै:- please एक बार मे बताओ मेरा मन नही लग रहा।

रीया:- मै क्या बताऊ।
( सच मे लडकियो मे बहुत सबर होता है या इन्हे लडको को तंग करने मे मजा आता है। मुझे गुस्सा आने लगा था मेरा सबर टुटा जा रहा था लगभग जो घंटे हम ऐसे ही बाते करते रहे। मै एक बोल पडा।

मै:- i love you

रीया:- इतने गुस्से मे बोलोगे i love you
( मै फिर नरम पडा)

मै:- i love you sweet heart

रीया:- sweet heart का क्या मतलब है।

मै:- तुम

रीया:- मै अभी तुम्हारी sweet heart नही हुँ।
( मैने भी उसका अभी वाला word पकड लिया मुझे समझ आ गया था कि लडकी मान चुकी है पर नखरा कर रही है।)

मै:- आप हो मेरी sweet heart

रीया:- मै नही हुँ।

मै:- अगर तुम मेरी sweet heart नही हो तो phone काट दो।

रीया:- यह बार बार फोन काटने की धमकी किस को देते हो। अगर काटना है तो काट दो।

मै:- sorry sweet heart

रीया:- पहले तो यह sweet heart कहना बंद करो

मै:- फिर मै यह किसे कहु।

रीया:- मुझे नही पता

मै:- जो मेरी sweet heart है उसे ही कहुगा sweet heart अगर मैने phone बंद होने से पहले पहले prove कर दिया कि तुम मेरी sweet heart हो।

रीया:- चलो करो prove

मै:- bet लगाती हो

रीया:- लगी bet अगर मै जीत गई तो…..

मै:- जो तुम कहोगी

रीया:- अगर मै हार गई

मै:- तो भी जो तुम कहोगी।
( रीया खुश हो गई मेरी बात सुन कर उसने कहा)

रीया:- हा

मै:- क्या

रीया:- i love you too…

मै:- बात अब i love you की नही है।

रीया:- OK मै तुम्हारी sweet heart हुँ।

मै:- i love you

रीया:- अब तो खुश ज्यादा गुस्सा न किया करो Mr low battery.
(हमारी बाते तो लगातार उस दिन 8 घंटे चलती रही और आज तक चल रही है। जो मै सारी यहा पर लिख नही सकता पर आज तक मुझे मेरे phone switch off होने का दुखथ होता है क्योकि उसने मेरा नाम ही low battery डाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *