Pain of Love Story in Hindi

Pain of Love Story in Hindi

Hello Friends, मेरा नाम Nitika है | मैं B. tech Final year की Student हूँ | मैं आपको आपनी कहानी सुनाने जा रही हूँ | बात तब की है जब हम नये-नये Collage में आए थे | मेरी Class का एक लड़का था जिसका नाम Mohit था | मैं उससे कभी बात नही की थी | मैंने एक दिन उसे एक लड़की से बात करते हुए देखा | पता नही मुझे क्यों बुरा लगा | मैंने उसे इस बात के लिए चिड़ाना शुरू कर दिया | वो मुझे कहने लगा कि नही वो मेरी School की दोस्त है | मैंने उसे कहा कि ये सब मुझे क्यों बता रहे हो तो वो मुस्करा कर चला गया | मैं कुछ भी समझ नही पाई | फिर वो कुछ दिन Collage नही आया | मेरा मन नही लग रहा था | शायद मुझे उसकी आदत हो गयी थी | मैंने किसी तरह उसका Contact no. लेकर उसे Massage किया कि अरे बंदर कहाँ है | उसने कुछ देर बाद Massage किया कि बाजू में चोट लग गयी थी | मैंने पूछने लगी कि ये सब कैसे हुआ और अभी ठीक तो है ना | उसने कहा कि मैं ठीक हूँ लेकिन तुझे मेरी फ़िक्र कैसे होने लगी | फिर मैंने उसे Smile send की और एक दुसरे से प्यार का इज़हार कर दिया |

अब मैं उसके साथ बहुत खुश थी | हम एक साथ घुमने जाते थे और देर तक एक-दुसरे से बात करते थे | वो मेरा बहुत ध्यान रखता था | मेरी ख़ुशी कि लिए वो कुछ भी कर सकता था | हमें बस शादी की Tension थी कि हमारे घर वाले नही मानेंगे | वो कहते था कि शादी तो हम करेंगे ही चाहे हम भागकर क्यों ना करें | लेकिन ऐसे करना भी तो सही नही है | उसने हमारे बारे में सब कुछ बता दिया | उसके घर वालों ने बहुत डांटा और मना कर दिया | उसने मुझे ये बात नही बताई | वो बहुत उदास रहने लगा | अब वो ठीक से बात भी नही करता था | मैंने उससे कई बार पूछा कि क्या हुआ और फिर उसने बहुत मुश्किल से बताया कि मेरे घर वालों ने मना कर दिया है | इसी वजह से उसके घर में लड़ाई शुरू हो गयी थी | अब कुछ भी समझ नही आ रहा था कि क्या होना चाहिए |

उसके बाद कभी भी वो उदास हो जाता था | अब वो सिर्फ थोड़ी ही देर बात करता था | मुझे कुछ भी समझ नही आ रहा था | अब मैं भी उदास रहने लगी | मैंने सोचा कि अगर यही वजह से उदासी है तो मैं दूर चली जाती हूँ | उसे प्यार तो फिर मिल जायेगा लेकिन Parents नही मिलेंगे | धीरे-धीरे हम एक दुसरे से बहुत कम बात करने लगे और फिर एक दिन हमारा रिश्ता टूट गया | मैं ये नही जानती कि मैंने सही किया या गलत लेकिन मैं उसे हमेशा प्यार करती रहूंगी | लेकिन मैं और कर भी क्या सकती थी |
I am Sorry…….
I Love you……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *