Silent Vala Pyar Love Story – in Hindi

प्यार क्या है? प्यार एक बहुत ही खूबसुरत और हसीन एहसास है | जिसका मतलब आज के समय में कुछ नही रहा | अब तो लोग वो प्यार करते हैं लेकिन वो प्यार होता कहाँ है … बस समय की जरूरत होती है जो समय के साथ बदलता रहता है और बात ये भी है कि अगर आप किसी के साथ दिल से साचा प्यार करो लेकिन इसका को पक्का नही है कि आपको वो भी आगे से उतना ही Response दे | क्योंकि आज के समय में लोग इतने आगे बड़ गये हैं कि रुकना पसंद ही नही करते और जो रुके होते हैं उन्हें लोग पागल समझते हैं | आजकल GF, BF का सिर्फ नाम ही रह गया है जो देखने में तो बेशुमार है लेकिन सच्चा प्यार क्या है किसी को पता ही नही है और ना ही कोई पता करना चाहता है क्योंकि वो सोचते है कि बस समय तो बताना है बस | अगर इसका तरीका ठीक हो तो प्यार मोहबत करना कोई गुनाह नही है आज की मोहबत Whats app पर शुरू होती है तो Face book पर आकर खत्म हो जाती है …. बस हो गयी मोहबत.. हम लोगों ने Breakup नाम का Word बहुत बार सुना होगा जो कि आजकल का Trend है | आज तो मोहबत ही इसलिए होती है कि Breakup किया जा सके | प्यार की भावनायों का कोई मतलब ही नही हैं | कोई लड़की खुद को बहुत बदनसीब समझती है कि उसके पास सिर्फ एक BF है और उसकी सहेलियों के पास कई BF हैं | पर शायद उनको ये पता नही होता कि वो एक बन्दा जो सच्चे दिल से प्यार करता है वो कई झूठे लोगों से अच्छा है | मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं ….
एक लड़का जो एक लड़की से बेपनाह मोहबत करता था और आज भी करता है और करता रहेगा | वो उस समय से उस लड़की को चाहता था जब दोनों को ये भी नही पता था कि प्यार क्या होता है …. वो लड़का उसे बहुत प्यार करता था | वो उसके Relation में ही थी | इस लिए कभी सालों बाद एक-दुसरे को मिलने का मौका मिलता | लेकिन बस देखना ही नसीब में होता था कोई बात-चीत नही होती थी | इसकी वजह कुछ भी हो सकती थी घर वालों का डर चाहे और कुछ | लेकिन ये जरूरी तो नही है कि बात ना हो तो प्यार बाकी नही रहता | प्यार तो दिल के एहसास का नाम है जो बिना कुछ बोले समझ में आ जाता है | इस तरह से दिन निकलते गये और बातों का सिलसला समय के साथ कम होता चला गया | यहां तक कि ना के बराबर ही बात होती थी | वो लड़का भी सोचने लगे कि वो शायद अब बात नही करना चाहती और उसे प्यार नही करती | दोनों समय के साथ अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ने लगे लेकिन वो लड़का उसके बिना ना किसी के बारे में सोचता था और ना ही किसी का जिकर करता | कुछ दिनों बाद वो लड़का अपनी Job के सिलसले में कहीं चला गया और उससे Contact करने की कोशिश करने लगा लेकिन कोई Response नही मिला तो बहुत परेशान रहने लगा और सोचने लगा कि जिसे वो दिल और जान से मोहबत है अब ये भी पता नही उस लड़की को उस लड़के से प्यार है या नही | दिन बीतते गये और कुछ दिनों बाद उस लड़की ने Contact किया तो उस लड़के ने बात की लेकिन बात वैसे ही पहले की तरह Normal. वो ये पूछना चाहता था कि उसकी कोई जगह बाकी है उसके दिल में या नही लेकिन पूछने की हिम्मत नही हुई | बस उस लड़के कि लिए इतना ही काफी था कि उसने बात तो की | दोनों एक-दुसरे से बात करते दिन निकलते गये | लेकिन उस लड़के को लगा कि इतने दिनों बाद उस लड़की ने याद किया है इसका मतलब है कि वो भी उतनी ही मोहबत करती होगी | कुछ दिनों बाद वो लड़के अपने घर वापस गया बात उस समय भी चाहे कम ही होती थी लेकिन होती थी | उन्होंने ने कभी Face to Face बात नही की थी क्योंकि घर वालों को शायद बुरा लगता हो | उस लड़के ने Decide किया कि एक दिन उस लड़की से मिलना है | दोनों की फ़ोन पर बात होती रहती थी | इस बीच एक खबर आई कि शायद उस लड़की के घर वाले उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहें हैं और ये बात उस लड़की ने लड़के को बता दी और ये जानकर लड़का बहुत दुखी हुआ | अब तो मिलना बहुत जरूरी हो गया था | उस लड़के ने उस लड़की को फ़ोन किया कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूं उस लड़की ने Accept कर लिया | फिर एक दिन दोनों किसी जगह पर मिले वो उनकी पहली मुलाकात थी | दोनों पहली बार मिल रहें थे तो मन में थोड़ी झिझक थी | दोनों मिले और कुछ समय साथ में बताया और अपनी आगे की जिन्दगी के बारे में सोचने लगे लेकिन शायद उन्हें ये पता नही था कि ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी | फिर एक दिन उस लड़की ने बताया कि वो घर वालों से शादी के बारे में बात नही करेगी तो उस लड़के ने बोला कि कोई बात नही मैं बात करूंगा तुम बस मेरा साथ देना | वो लड़की अपने किसी Close Friend को इसके बारे में बता देता है लेकिन किसी तरह ये बात उस लड़की के कुछ घर वालों को पता चल जाती है और उसे डांट पड़ती है और पूछा जाता है कि ये सब क्या है तो वो लड़की बोलती है कि ऐसा कुछ नही है | वो लड़का अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है लेकिन लड़की इनकार कर देती है तो अब वो क्या कर सकता है…… एक दिन अचानक उस लड़की का SMS आता है कि मुझे भुल जाओ हमारी किस्मत में शायद मिलना नही था और Please खुद के साथ कुछ गलत मत कर लेना और हमेशा अच्छे से रहना | इसके बाद वो उस लड़के को हमेशा के लिए Block कर देती है….. इस तरह खामोश मोहबत अब हमेशा के लिए खामोश हो गयी है….
अगर इसलिए कोई मोहबत करता है कि जब वक्त मिले तो पीछे हट जाएँ | साथ देने की बजाये किसी से भूलकर भी ऐसा मत करना | क्योंकि इसकी तकलीफ़ समझना और सहना बहुत ही मुश्किल होता है | क्योंकि अगर किसी के लिए दुनिया से लड़ने की ताकत रखता है तो जिसके लिए वो ज़माने से लड़ रहा है तो कम से कम उसकी ताकत तो बन सकते हैं … उसको साथ होने का भरोसा तो दिलाया जा सकता है ……

दो पल रुका खवाबों का करवा,
और फिर चल दिए तुम कहाँ हम कहाँ …….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *