बस एक ग़लतफहमी | hindi story |

आज के समय में ग़लतफहमी किसे नहीं होती | हर कोई इसका शिकार हो ही जाता है | चाहे वो नकारात्मक हो या सकारात्मक | लेकिन कोई जनता है की एक गलतफहमी किसी ज़िंदगी को भी खत्म कर सकता है ये ग़लतफहमी एक ऐसा हथियार है जिसके लिए आपको किसी और हथियार की जरूरत नहीं पड़ती | आज मैं आपको एक ऐसी ही कहानी बताउंगी जिसमे सिर्फ एक ग़लतफहमी की वजह से अपनी शादीशुदा ज़िंदगी खराब कर ली |


राकेश की पत्नी देखने में बहुत सुंदर थी | लेकिन राकेश इतना सुंदर नहीं था | जिसके कारण उसे हमेशा यही डर लगा रहता था के कही उसकी पत्नी उसे छोड़ कर कही और न चले जाये | राकेश के घर वालो का स्वभाव भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं था | सही गलत की पहचान वो नहीं कर पाते थे | राकेश की अपने परिवार से बहुत प्यार करती थी | एक दिन राकेश के घर के सामने कुछ नए लोग मकान में रहने आये | राकेश सुबह काम पर जा रहा था और उसकी पत्नी दरवाजे पर खड़ी थी | तभी नए मकान का एक लड़का आया और उसने राकेश की पत्नी से कहा की हम यहाँ नए आये है | आपके पड़ोसी है | राकेश के सामने ही उन्होंने उसकी पत्नी की सुंदरता की भी तारीफ की | राकेश ने अपनी पत्नी को अंदर जाने के लिए कहा | और वो चले गयी |


शाम को सब बाहर बैठते थे और नए मकान वाले लोग और उनका बेटा भी बाहर आ गए | और वो लड़का राकेश की पत्नी से बाते करने लगा | तभी राकेश अपने काम से लोट आया | अपनी पत्नी को उस लड़के के साथ बात करता देख वो गुस्से में आ गया | और उसे अंदर ले गया | और उसे कहा की तुम इन लोगो से ज्यादा बाते मत किया करो | नए लोग है पता नहीं कैसे होंगे | राकेश की पत्नी ने उसकी बात मान ली और वो बाहर जाना बंद हो गयी |


कुछ दिनों बाद राकेश की माँ बाहर गयी किसी काम के सिलसिले में लेकिन रस्ते में वो बेहोश हो गयी | और सामने वाला लड़का उसे घर ले आया और डॉक्टर को भी साथ लाया शुगर की कमी के कारण उन्हें चक्कर आया ऐसा डॉक्टर ने कहा | डॉक्टर वह से चला गया शाम का समय था राकेश भी घर आ गया | सामने वाले लड़के को घर पर देख अपनी पत्नी को घूरने लगा | लड़के ने कहा की आपकी माँ को चक्कर आ गया था तो मैं उन्हें घर छोड़ने आया था | राकेश ने उन्हें जाने को कहा |


उसके जाने के बाद राकेश अपनी पत्नी को जोर जोर से डांटने लगा | की तुम्हे मनाह किया था उस लड़के से बात न करने को कहा था | राकेश की माँ बोली बेटा मैं गिर गयी थी तो वो मुझे घर छोड़ने आया था इसमें बहु का कोई कसूर नहीं है | राकेश अपने कमरे में चला गया | राकेश की पत्नी ऊपर छत पर कपड़े सूखने चली गयी | साथ की पड़ोसन उससे बातें करने लगी | और राकेश को निचे आवाजे आ रही थी | राकेश के मन में एक ग़लतफहमी ने जनम ले लिया था | जिससे उसे शक हुआ और वो ऊपर गया देखने की उसकी पत्नी किस से बाते कर रही है | जैसे ही उसकी पत्नी निचे आने लगी तो सामने वाला लड़का ऊपर आ गया | राकेश ने समझा की वो उस लड़के से बात क्र रही थी | राकेश उसे निचे ले गया और उसे एक थपड मार दिया | और कहने लगा की मैंने तुम्हे बात करने से मना किया तो तुम छत पर जा कर बाते करने लगी | पत्नी ने कहा की मैं तो साथ की पड़ोसन से बात कर रही थी | उसकी पत्नी ने उस लड़के को ऊपर देखा भी नहीं | लेकिन राकेश के अंदर ग़लतफहमी पैदा हो चुकी थी अब वो किसी की बात को सच नहीं मान रहा था | राकेश की पत्नी बहुत परेशान हो गयी | राकेश ने अपनी सास को फ़ोन किया और घर बुलाया | और उनसे अपनी पत्नी की बाते कहने लगा | राकेश की पत्नी की माँ बहुत शर्मिन्दा हुई | जो गुनाह किया नहीं उसके लिए उसे गलत बनाया गया | राकेश के अपने मन में बहुत गलत गलत विचार पाल लिए थे | अब वो काम पर जाना भी बंद हो गया |


राकेश अपनी ग़लतफहमी के आगे किसी की नहीं सुन रहा था | अपनी पत्नी को बिना बात के बोलता उससे लड़ाई करता | उसकी पत्नी की कोई बात नहीं सुन रहा था | यहाँ तक की उसके अपने माँ बाप भी उसे गलत समझ बैठे थे | इन सब से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने जीवन को ही खतम कर दिया |

इसमें गलती किसकी थी क्या आप बता सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *