सीनियर स्टूडेंट्स को सिखाया सबक | in hindi |

जब नए नए कॉलेज में एंट्री करो तो दिल में पढ़ाई दे ज्यादा इस बात की ख़ुशी होती है कि आज हम भी कॉलेज जायेंगे | नए लोगो से मिलने की नए दोस्त बनाने की | इसी ख़ुशी के साथ पहले दिल अपनेआप को सुंदर बना कर अपनी दोस्त के साथ चल पड़ी | तभी रस्ते में और लड़किया भी कालेज जा रही थी चलते चलते वो हमसे बाते करने लगी | “आप सब का आज पहला दिन है ” | मेरी दोस्त ने कहा ” हाँ ” आज हमारा पहला दिन है | उन लड़कियों ने बताया यहाँ सीनियर स्टूडेंट अच्छे नहीं है | और एक ग्रुप बहुत ही गंदा है | वो गेट से आगे खड़ा होता है इसलिए हम पीछे के रास्ते से जाते है | | उसकी बात सुन कर मैं भी डर गयी और मेरी दोस्त भी | हम दोनों भी उन्ही के साथ पीछे के रास्ते से अंदर गए | और पहले दिन की शुरुआत हो गयी | मैंने अपनी दोस्त से कहा के हम एक बार देख कर आते है की कौन है जो नई स्टूडेंट्स को परेशान करते है | मेरी दोस्त ने पहले मना किआ लेकिन बाद में उसे मेरी जिद माननी पड़ी | तब मैंने देखा की वो सिर्फ लड़के नहीं बल्कि लड़किया भी थी जो न्यू स्टूडेंट का मज़ाक बना रहे थे | उसके बाद हम अपनी क्लास में चले गए | लेकिन मेरे मन में कुछ ऐसा चल रहा था की वो लोग हमे परेशान न कर सके | पहले हमने सोचा कि उनकी कंप्लेंट करते है लेकिन बाद में सोचा कि अगर उन्हें पता चला की हमने कंप्लेंट की है तो ज्यादा परेशान करेंगे |
अगले दिन मैंने अपने भाई को कहा की तुम मेरे साथ एक्टिवा पर चलो कॉलेज और उसे मैंने बताया के तुम्हे एक लड़की के एक्टिवा से डरा कर गिराना है लेकिन ये तब करना जब हम पास हो और तुम वहाँ से फौरन निकल जाना मेरी दोस्त को भी नहीं पता था की ये सब होने वाला है | फिर जब सीनियर ग्रुप की लड़की निकली तो मैंने अपने भाई को इशारा कर दिया | भाई ने वैसा ही किया जैसा मैंने कहा | और वो लड़की जोर से गिर गयी | कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा था क्यो को सब डर रहे थे | मै और मेरी दोस्त ने उसकी मदद की उसे कॉलेज ले गए और इस बार मैं main gate से अंदर गयी सामने सीनियर ग्रुप खड़ा था जैसे ही उन्होंने अपनी दोस्त को थोड़ा जख्मी देखा | वो सब भागकर हमारी तरफ आये | और अपनी दोस्त की मदद करने लगे | उन्होंने हमारा शुक्रिया किया | हमने उनसे कहा की कोई भी इनकी मदद नहीं कर रहा था सब डर रहे थे कही आप उन्हें न गलत समझे | ये सुनकर उन्हें बुरा लगा और वो अगले दिन वह नहीं खड़े हुए | और सभी स्टूडेंट मुझे धन्यवाद कहने लगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *